फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chinese insulator increased electricity problem in Dudhi

चाइनीज इंसुलेटर ने बढ़ाई दुद्धी में बिजली समस्या

Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chinese insulator increased electricity problem in Dudhi
दुद्धी। पिछले एक माह से दुद्धी नगर सहित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद यहां छह घंटे भी बिजली नहीं आ रही। अक्सर कई दिनों तक बिजली गुल हो जाती है। कर्मचारी पुराने चाइनीज इंसुलेटर को जिम्मेदार मान रहे हैं। विद्युत दुर्व्यवस्था पर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। बूंदा बांदी होने पर पिपरी पॉवर हाउस से न्यू दुद्धी फीडर आने वाली लाइन में फाल्ट आना अब आम बात हो गई है। कभी रनटोला में कनहर फीडर से टैपिंग कर दुद्धी की आपूर्ति बहाल की जा रही है तो कभी दो-दो दिन विद्युत कर्मी फाल्ट ढूंढने में ही रह जा रहे हैं। पांच वर्ष पूर्व जब दुद्धी के लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के लिए न्यू दुद्धी सब स्टेशन की सौगात मिली तो क्षेत्रवासियों में ख़ुशी दौड़ गई थी, लेकिन अब पुराने हो चुके इंसुलेटर हल्की बारिश में भी पंचर हो जा रहे हैं और हाई वोल्टेज करंट पोल से जमीन में उतर जा रहा है। विभागीय कर्मियों के मुताबिक न्यू दुद्धी सब स्टेशन बनाने के दौरान पिपरी पॉवर हाउस से सब स्टेशन आने वाले पॉवर लाइन में ठेकेदार ने चाइनीज व गुणवत्ता विहीन इंसुलेटर लगवा दिया है जो कुछ वर्षों में जर्जर और पंचर हो चुका हैं। नगर के दिनेश अग्रहरि, राफ़े, संजय, बबलू, वीरेंद्र का कहना है कि जब तक पिपरी से न्यू दुद्धी स्टेशन के बीच लगाए गए सभी चाइनीज इंसुलेटर बदले नहीं जाएंगे तब तक बिजली का यहीं हाल बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed