फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children will play volleyball, badminton and cricket in government schools

सरकारी स्कूलों में बच्चे खेलेंगे वॉलीबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट

Tue, 25 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children will play volleyball, badminton and cricket in government schools
जिले के परिषदीय स्कूलों में अब खेल की पाठशाला लगेगी। शासन ने इसके लिए धनराशि उपलब्ध करा दी है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच और पूर्व माध्यमिक स्कूलों को 10 हजार रुपये दिए गए हैं। 1.35 करोड़ स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के खाते में भेजी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों में दक्ष बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सभी स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने के लिए शासन स्तर से धनराशि मुहैया कराई गई है। शासन से धनराशि मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने एसएमसी के खाते में भेज दी है। रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, दुदी और ओबरा तहसील क्षेत्र के 1407 प्राथमिक विद्यालयों के लिए पांच-पांच हजार और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के लिए दस-दस हजार रुपये दिए गए हैं। इस धनराशि से वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट किट समेत खेल के लिए अन्य संसाधन खरीदे जाने हैं। विभागीय ब्लॉक स्तरीय समेत अन्य अधिकारियों की ओर से इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी। शासन की मंशा है कि विद्यार्थी पढ़ने के साथ ही खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। इससे न सिर्फ क्रीड़ा क्षेत्र में उन्हें बढ़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि शारीरिक रूप से भी चुस्त-दुरुस्त व फिट रहेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों को पांच और पूर्व माध्यमिक स्कूलों को 10 हजार रुपये दिए गए हैं। धनराशि एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) के खाते में भेजी गई है। - हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed