{"_id":"69d5451544ed58e56707e2b3","slug":"children-who-went-fishing-forced-into-rooster-position-with-bricks-on-shoulders-one-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-144549-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मछली मारने गए बच्चों को बनाया मुर्गा, कंधे पर ईंट लादी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मछली मारने गए बच्चों को बनाया मुर्गा, कंधे पर ईंट लादी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बकौली गांव स्थित तालाब में मछली मारने गए दो बच्चों को पहले मुर्गा बनाया गया। इसके बाद उनके कंधे पर ईंट लादकर प्रताड़ित किया गया। दो दिन पूर्व की इस घटना का वीडियो किसी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। पहुंची टीम ने बच्चों, परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। मामले से घोरावल पुलिस को अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। आरोपी बाबिल सोनकर को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
बकौली निवासी बाबिल सोनकर ने ग्राम पंचायत के तालाब में मछली पालन का ठेका ले रखा है। दो दिन पूर्व गांव के ही 10 वर्ष और 11 वर्ष के दो बच्चे पहुंचे और मछली मारने के लिए कटिया लगाने लगे। आरोप है कि उसी समय बाबिल पहुंचकर और उन्हें पकड़कर मुर्गा बना दिया। इसके बाद एक के कंधे पर चार तो दूसरे के कंधे पर एक ईंट लाद दी गई। मंगलवार को किसी ने एक मिनट 40 सेकंड की वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन को भी जानकारी देकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया। जिला कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार सिंह और सुपरवाइजर अंशु गिरि ने बकौली पहुंचकर मामले की अपने स्तर से जानकारी जुटाई। बच्चों और उनके माता-पिता से भी मुलाकात कर घटना के बारे में मालूम किया। इसके बाद बच्चों-अभिभावक को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई के लिए प्रकरण पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि बच्चों के माता-पिता ने गांव-घर का मामला होने के कारण तहरीर देने से इन्कार कर दिया। तहरीर नहीं मिली। तब आरोपी का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया।