{"_id":"67ec2ec7369f37230f0b4e67","slug":"children-were-welcomed-in-school-by-applying-tilak-halwa-puri-was-distributed-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-126388-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तिलक लगाकर बच्चों का स्कूल में हुआ स्वागत, बंटा हलवा-पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तिलक लगाकर बच्चों का स्कूल में हुआ स्वागत, बंटा हलवा-पूरी
विज्ञापन
नए शिक्षण सत्र की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का स्वागत जोरदार हुआ। शिक्षकों ने उन्हें तिलक लगाया, फूल बरसाए। स्कूलों को गुब्बारों से सजाया गया था। एमडीएम में भी हलवा-पूरी खाने को दी गई। गांवों में रैली निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में कुल 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। एक अप्रैल से शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। प्रोन्नत अगली कक्षा में पहुंचे बच्चे अपने साथियों से मिलकर आनंदित दिखे।
सत्र के पहले दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में बच्चों काे तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय आने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही बच्चों को पहले दिन हलवा और पुरी खिलाया गया।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने बताया कि नए सत्र से बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है। साथ ही बच्चों का प्रवेश भी लिया जा रहा है। लोग बच्चों का एडमिशन करा सकते हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओरगाई में भी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
यहां प्रधानाध्यापक रामचंद्र मौर्य ने बच्चों का स्वागत किया। इसी तरह से अन्य परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें पकवान खिलाया गया। गड़ौरा प्राथमिक विद्यालय डीएम बीएन सिंह के साथ पहुंचे बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने बच्चों का स्वागत किए और किताबें भी वितरित किया।
बीएसए ने बताया कि स्कूल चलो अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 15 अप्रैल तक है। सभी शिक्षकों को अभिभावकाें से संपर्क कर बच्चों का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों तक किताबें पहुंच रही है। उसका वितरण भी शुरू करा दिया गया है।