फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children sang carols in the joy of Christmas

क्रिसमस की खुशी में थिरके बच्चे, गाए कैरॉल

Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Children sang carols in the joy of Christmas
राबर्ट्सगंज दी आर्यंस एकेडमी विद्यालय में क्रिसमस कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी बच्चें। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले के कई स्कूलों में बच्चों ने बृहस्पतिवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया। सेंटा के वेश में सज कर बच्चों ने जिंगल बेल की धुन पर नृत्य किया। क्रिसमस टी सजाकर एक-दूसरे को कार्ड, उपहार बांटे। कैरॉल गाते हुए सभी को पर्व की अग्रिम बधाई दी। नगर के संतनगर स्थित दी आर्यंस एकेडमी विद्यालय में बच्चों ने सेंटा का वेश धारण कर जिंगल बेल की धुन पर नृत्य किया। इसके बाद ही सेंटा आया, टॉफी लाया की धुन बजी तो बच्चों को सेंटा टॉफी देता नजर आया। बच्चों के साथ अध्यापकों ने भी टॉफी का स्वाद लिया। सेंटा के आने के बाद ही पूरा माहौल खुशनुमा हो गया। क्रिसमस-ट्री सजा कर उन पर छोटे-छोटे गिफ्ट भी लगाए गए। अनुष्का पटेल, एंजल निगम, ऋत्विक, सौरव, बजरंगी मिश्रा, ऋषभ निगम ने कार्यक्रम में भाग लिया। नगर स्थित संत जेवियर्स उच्चतर मा. विद्यालय में क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस दौरान डांस, क्रिसमस के संदेश, भाषण जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन कर क्रिसमस की खुशी मनाई गई। प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित प्रेरणास्पद नाटिका को सराहा गया। संचालन प्रमिला केरकेट्टा व रेशमा तोप्पो ने किया। इस दौरान रामेश्वर धर, प्रदीप कुमार, आदर्श कुमार, जगदम्बा प्रसाद, शिवनाथ सिंह, अभिषेक चार्ल्स, चंदन पटेल, उर्मिला यादव, श्वेता सोलोमन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed