{"_id":"e933aa19c0c829f036fd7054f8cd361a","slug":"children-presented-a-cultural-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज स्थित संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल में रविवार को क्षेत्रीय बाइबिल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
प्रतियोगिताओं में शक्तिनगर, रिहंद नगर, रेणुकूट, मुर्धवा, दुद्धी, अनपरा, ओबरा एवं राबर्ट्सगंज के ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
मिर्जापुर जिले के चुनार, अदलपुरा के भी ईसाई समुदाय के लोगों ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। महोत्सव का उद्घाटन संयोजक एवं संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज के प्रबंधक फादर चार्ल्स डी अल्मेडा के दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उनके साथ ही सिस्टर रूपा, चुनार से आये प्रशांत, शक्तिनगर के सुसाना टोपो एवं प्रकाश मरांडी, अनपरा के प्रसन्ना रोज, सेंट जोसेफ्स कांवेंट की सुपीरियर सिस्टर लिनेट, इलाहाबाद से आए फादर जैबक बोना डिसोजा, अल्वर्ट, लेस्ली ने भी दीप प्रज्ज्वलन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम फादर मेलविन के कोआर्डिनेशन एवं फादर चार्ल्स डी अल्मेडा की अध्यक्षता में हुआ। संत जेवियर्स राबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश लकड़ा ने बाइबिल का पाठ किया। दिन भर चले कार्यक्रम में गीत, भाषण, ग्रुप रेसिटेशन, क्विज एवं अंत्याक्षरी की प्रतियोगिताएं हुईं। संचालन बैप्टिस्ट डिसोजा एवं संयोजन प्रेम प्रकाश लकड़ा व सिस्टर रेजी ने किया।