फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children displayed their talent in relay race, cone race and leg cricket.

Sonebhadra News: रिले रेस, कोन रेस, लेग क्रिकेट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 22 Jan 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Children displayed their talent in relay race, cone race and leg cricket.
रॉबर्ट्सगंज डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रिले रेस, कोन रेस, लेग क्रिकेट, बटन द शर्ट रेस, कलेक्ट द थिंग्स और लेमन रेस जैसे रोचक खेल आयोजित किए गए। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फूर्ति, संतुलन, टीम भावना और एकाग्रता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव साजिद अली, डॉ. संजय सिंह, विनोद धर दुबे, सुनीता ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में भी सहायक है। अंत में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निशा चौबे ने किया। शिक्षकों में निधि पांडेय, ममता सिंह, काजल और स्वर्णिमा ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed