फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children celebrated Christmas festival with great pomp in school

विद्यालय में बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस का त्योहार

Tue, 22 Dec 2020 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Children celebrated Christmas festival with great pomp in school
राबर्ट्सगंज विकास नगर स्थित ईसाई मोहाल में प्रभु यीशु रुप में बच्चें। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर स्थित संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व क्रिसमस पर्व को विषयवस्तु बनाकर अंतर सदनीय डिस्प्ले बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता के अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर प्रयास किया।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व के कार्यक्रमों का प्रारंभ प्रार्थना नृत्य आसमान पे गीत से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य के साथ मौज-मस्ती भरे पलों में दर्शकों व अन्य विद्यार्थियों, शिक्षकों को भाव-विभोर करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। गीत-नृत्य की श्रृंखला में ‘ज्वाय आफ दी वर्ल्ड, ठंडी हवा चली है, रात अंधेरी दूर कहीं, जिंगल बेल आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही।
विज्ञापन

अंतर सदनीय डिस्प्ले बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य आल्बर्ट प्रवीण लोबो ने पुरस्कृत किया। यहां प्रबंधक फादर लैंसी डी कून्हा ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आज के परिप्रेक्ष्य में उनके संदेशों की महत्ता का वर्णन किया। कहा कि जिस प्रकार दशहरा, दीपावली, ईद, गुरु पर्व इत्यादि त्यौहार कोई न कोई संदेश देते हैं उसी प्रकार क्रिसमस का त्यौहार भी भाई-चारा, अमन और शांति का संदेश देते हुए हमें सिखाता है कि हम सबको आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिए। विद्यार्थियों को क्रिसमस केक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिषेक चार्ल्स ने किया। इस दौरान वंदना लकड़ा, शिक्षक रामेश्वर धर, प्रदीप कुमार, आदर्श कुमार, शिक्षिका वंदना यादव, रेशमा तोप्पो सहित कक्षा नौ और दस के विद्यार्थी, अभिभावक व विद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed