फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Child dies due to drowning

कनहर नदी में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत

Sun, 19 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning
कनहर नदी में तेज बहाव में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन

पत्थर पर से छलांग लगाने के बाद नदी के तेज बहाव में बह गया, घर से नदी किनारे दोस्तों के साथ जामुन खाने गया था
चार घंटे बाद घटनास्थल से तीन किमी नीचे रेलवे ब्रिज के पास मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी ग्राम पंचायत स्थित कालिंजर टोला में शनिवार को कनहर नदी में डूबने से नौ साल के मासूम की मौत हो गई। उसने अपने साथ गये दोस्तों के सामने ही नदी में छलांग लगाई और तेज बहाव होने के कारण गहरे पानी में चला गया। घटना के करीब चार घंटे बाद रात में आठ बजे शव को देवढ़ी गांव स्थित रेलवे ब्रिज के पास पाया गया। पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

कालिंजर निवासी विशाल कुमार (9) पुत्र हरदीप भुइंया शनिवार को अपराह्न दो बजे मोहल्ले के दोस्तों के साथ कनहर नदी के किनारे उगे पेड़ों से जामुन खाने के लिए निकला था। शाम को घर लौटने के समय विशाल ने नदी में नहाने की बात कही। दोस्तों के मना करने के बाद भी अपने कपड़े उतार उसने किनारे के पत्थर से छलांग लगा दी और तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चला गया। उसके हमउम्र दोस्तों ने बस्ती में पहुंचकर जब इसकी सूचना परिवार वालों को दी तो परिजन संग गांव के कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और नदी के पानी में उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिया। नदी के तेज बहाव के कारण उसका शव बहते हुए करीब तीन किमी नीचे देवढ़ी गांव में रेलवे ब्रिज के पास पत्थर में फंसा हुआ पाया गया। शव को खोजने में लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब तक रात्रि के आठ बज गए। परिजनों की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतक अपने तीन भाइयों के बीच दूसरे नंबर पर था। वह कालिंजर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed