फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Child dies due to drowning in Son river, body found two hundred meters away

सोन नदी में डूबने से बालक की मौत, दो सौ मीटर दूर मिला शव

Sun, 06 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in Son river, body found two hundred meters away
ओबरा। डाला चौकी अंतर्गत कजरहट में रविवार को सोन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह तीन अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार की दोपहर अल्ट्राटेक आवासीय परिसर के चार बच्चे घर से बिना बताए नदी में नहाने चले गए थे। वहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से सेक्टर बी निवासी इंद्रजीत मिश्रा (12) पुत्र अजय मिश्रा डूबने लगा। यह देख अन्य साथी सुधांशु पाठक (12), वर्षित सिंह (14), हर्षवर्धन सिंह (11) भागने लगे। ग्रामीणों ने कारण पूछा तो उन्होंने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीण, पुलिस और कंपनी के सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। नदी में कूदकर बालक की खोजबीन शुरू हुई। घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर से बालक बरामद हुआ। एंबुलेंस से चोपन सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंद्रजीत दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से माता-पिता बेहाल हैं। आसपास के लोग उन्हें धीरज बंधाने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed