फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Child crossing the road hit by pickup, referred

Sonebhadra News: सड़क पार कर रहा बालक पिकअप की चपेट में आया, रेफर

Thu, 26 Oct 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Child crossing the road hit by pickup, referred
चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित लंगडा मोड़ पर बृहस्पतिवार को पिकअप की चपेट में आने से सड़क पार कर रहा बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद भाग रहे पिकपअ चालक को लोगाें ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

डाला निवासी राजेश यादव का पुत्र दीपक (9) बाड़ी स्थित स्कूल से अपने घर आ रहा था।लंगडा मोड़ सड़क की क्राॅसिंग को पार करने के दौरान चोपन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में दीपक का पैर टूट गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से डाला स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद पिकअप लेकर चालक मौका पाकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और डाला पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस संदर्भ में डाला चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को पकड़ लिया गया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed