फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chiefs protested against removal of secretary

Sonebhadra News: छह माह में सेक्रेट्री हटाने का प्रधानों ने किया विरोध

Fri, 22 Sep 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chiefs protested against removal of secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलखन। नगवां ब्लॉक के नक्सल प्रभावित पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में विकास का कार्य अफसरों की उदासीनता के कारण अवरुद्ध पड़ा हुआ है। बार-बार सेक्रेट्री के तबादले से ग्राम प्रधान क्षुब्ध हैं।

मकरीबारी के ग्राम प्रधान राममूरत यादव, चेरुई के प्रधान राजेंद्र गोंड़, मरकुड़ी के प्रधान मनोज कुमार, मऊ के प्रधान बुल्लू मौर्या, कोदई के प्रधान बैजनाथ और पल्हारी के प्रधान सुदामा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर वर्तमान में कार्य कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी को बहाल करने की मांग की है, ताकि बंद पड़े तमाम विकास कार्यों को सुचारु रूप से किया जा सके। उनका कहना था कि एक ग्राम पंचायत अधिकारी को छह ग्राम सभाओं का कार्य भार देने के साथ नगवां ब्लाक का एडीओ पंचायत का भी कार्यभार दिया गया था। दोनों कार्यों को लेकर चलने पर भी प्रधानों को कोई शिकायत नहीं थी। इसके बावजूद उसे हटा दिया गया। इससे सभी ग्राम पंचायतों के विकास कार्य अवरुद्ध पड़ा है। प्रधानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी को पुनः बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed