फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chief Minister reviews works through video conferencing

परियोजनाओं के कार्यों की नियमित करें समीक्षा, सीएम

Thu, 10 Sep 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister reviews works through video conferencing
सोनभद्र। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विन्ध्याचल मंडल की समीक्षा वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने मंडल के 50 करोड़ की ऊपर की पेयजल परियोजनाओं, 10 करोड़ से 50 करोड़ तक की परियोजनाओं की समीक्षा की और निर्देशित किया कि कार्य को समय से पूरा किया जाय। मुख्यमंत्री ने सांसद और विधायकों से भी जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण तरीके से डीपीआर के अनुरूप कार्य को पूरा होना चाहिए। उन्होंने आयुक्त विन्ध्याचल मंडल मीरजापुर प्रीति शुक्ला, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास के तर्ज पर योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि आईटी व इंजीनियरिंग कालेजों के भवनों को जल्द से जल्द पूरा कराकर आगामी वर्ष में सत्र शुभारंभ किया जाय। उन्होंने कहा कि अधिकारी लेट-लतीफी के आदत को छोड़े और जन कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं के साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थीपरक स्कीमों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव व संक्रमित मरीजों को कोविड-19 एल-1 , एल-2 व एल-3 हास्पिटल के माध्मय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होेंने मण्डल में किसानों को पर्याप्त उर्वरकों की व्यवस्था कराने के साथ ही जन शिकायतों का समया से निस्तारण करने के निर्देश दिया। सीएम ने सांसद राज्य सभा राम शकल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, विधायक ओबरा संजीव कुमार गौड़ और दुद्वी विधायक हरिराम चेरो से जिले में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थी परक कार्यक्रमों आदि के बारे में जाना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. एस. के उपाध्याय, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed