फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chhattisgarh border checks run campaign

छत्तीसगढ़ सीमा पर चला जांच अभियान

Mon, 12 Oct 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 12 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh border checks run campaign
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसपी शिवशंकर
विज्ञापन
यादव के निर्देश पर सोमवार को पुलिस, प्रशासन और आबकारी टीम नें छत्तीसगढ़ सीमा पर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 इस दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे वाहनों की सघन तलाशी  ली गई।
दुद्धी एसडीएम  डॉ. विश्राम सिंह और दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।


 इस दौरान छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित आसनडीह और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई। बभनी एसओ अशोक  यादव और आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ  चेकिंग करते रहे, लेकिन कोई भी अवैध सामग्री नहीं बरामद हुई।


 बभनी एसओ अशोक सिंह यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आशंका जताई जा रही है कि शायद छत्तीसगढ़, उड़ीसा के रास्ते अवैध गांजा, शराब, भांग को लेकर तस्कर निकलने का प्रयास कर रहे हों। इसी के चलते अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed