फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chhappan Bhog' offered to Rani Sati Dadi; devotees sway to the bhajans.

Sonebhadra News: राणी सती दादी को लगे छप्पन भोग, भजनों पर झूमे भक्त

Sun, 13 Sep 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chhappan Bhog' offered to Rani Sati Dadi; devotees sway to the bhajans.
रॉबर्ट्सगंज राणीसती दादी में मंदिर में वा​र्षिक श्रृंगार पर लगा छप्पन भोग। स्रोत आयोजक
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में शुक्रवार की देर रात को भादी अमावस्या के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। रात आठ बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में सुनीता सांवारिया ने भक्ति कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुन और दादी जी के जयकारों से मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहा।
विज्ञापन

उन्होंने दादी थारे मंदिरियो पर मोर बोले और दादी थारो मुखड़ो चांद को टुकड़ो समेत अनेक भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में देर तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। कीर्तन के बाद श्रद्धालुओं ने राणी सती दादी को छप्पन भोग अर्पित किया। इसके पश्चात विधिवत महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्तों ने दादी जी के जयकारे लगाते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि श्रीराणी सती दादी मंदिर में प्रतिवर्ष दो दिवसीय धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि जालान, विनोद जालान, अशोक जालान, एडवोकेट अनिता थरड, मीरा जालान, पूनम खेतान, विप्लव जालान, पुरुषोत्तम जालान, विमल जालान, रमेश गोयल, राकेश जालान और दिनेश जालान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed