फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chennai became champions after defeating Kolkata in DPL

डीपीएल में कोलकाता को हरा चेन्नई बना चैंपियन

Sat, 17 Apr 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Chennai became champions after defeating Kolkata in DPL
अनपरा। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दुबई के शारजाह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे दिव्यांग प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरस्टार ने कोलकाता नाइटफाईटर्स को हरा कर चैंपियन का ताज अपने नाम कर लिया है। इसमें अनपरा के रहने वाले खिलाड़ी लव वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

अनपरा सोनभद्र के लव वर्मा का चयन दिल्ली चैलेंजर्स में हुआ था लेकिन कोलकाता नाइटफाईटर्स के खिलाड़ी के कोविड के कारण नहीं आने पर कोलकाता टीम में उपकप्तान बना लिया गया। डीपीएल 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक खेला गया। पहले यह आठ अप्रैल से होना था लेकिन कोविड गाइडलाइन के कारण पांच दिनों तक क्वारंटीन रखा गया। कोलकाता नाइटफाईटर्स की तरफ से लव वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात के खिलाफ लव वर्मा ने चार ओवरों में एक मेडन ओवर किया। वहीं 10 रन देकर चार विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ दी मैच बने। दिल्ली के खिलाफ विकेट नहीं मिला लेकिन फाइनल में चेन्नई सुपरस्टार के खिलाफ चार ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। इससे पहले कोलकाता नाइटफाईटर्स ने दिल्ली चैलेंजर्स, गुजरात हिटर्स को हराकर फाइनल पहुंचा वहीं चेन्नई सुपरस्टार ने राजस्थान राजवाड़ा, मुंबई आइडियल को हराकर फाइनल पहुंचा। इस तरह पहले डीपीएल की विजेता टीम चेन्नई सुपरस्टार और उपविजेता कोलकाता नाइटफाईटर्स बनी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed