{"_id":"64b9682cd70931e700040b26","slug":"cheating-of-160-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-in-the-electricity-department-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-1206-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर निवासी युवक से बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
नगर के पूरब मोहाल निवासी निशा शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बिजली विभाग कार्यालय राबर्ट्सगंज में तैनात आजमगढ़ निवासी अमित कुमार नाम के व्यक्ति से उसकी जान पहचान थी। वह हमेशा बिजली विभाग में नौकरी लगवाने की बात कहता था। अशोक नगर निवासी बहन के लड़के आकाश की नौकरी लगाने की बात तय हुई। इस पर अमित की ओर से दो लाख रुपये की मांग की गई।
पीड़िता ने बताया कि गत 18 अगस्त की शाम सवा चार बजे अमित निशा शुक्ला के घर पहुंचा। वहां नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। इतने रुपये न होने पर उसे 1.60 लाख रुपये दे दिया। इसके बाद वो नौकरी के संबंध में टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि करीब ग्यारह माह बाद भी ना तो अमित ने नौकरी लगवाया न ही वो पैसे वापस कर रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारी अमित कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।