फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chavel machine cut cable

शावेल मशीन का काटा केबल 

Fri, 02 Sep 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 02 Sep 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
 कोल परियोजनाओं में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात भी 40-50 की संख्या में चोरों ने बीना परियोजना के खदान क्षेत्र में धावा बोलकर शावेल मशीन बीई-3 का लगभग 140 मीटर केबल काट लिया। वहां तैनात सुरक्षागार्ड अनिल पांडेय, रामेश्वर पाठक ने एतराज जताया तो पीटकर घायल कर दिया। शोर पर पहुंचे मेंटेनेंस इंचार्ज मनीष पाठक आदि को बंधक बना लिया और मारपीट कर चार मोबाइल, तीन पर्स, एक घड़ी लूट ली। सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर जमकर पत्थरबाजी की। सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग की तो जंगल के रास्ते भाग निकले। 
विज्ञापन



गार्ड अनिल, मेंटेनेंस इंचार्ज मनीष आदि के मुताबिक रात 11 बजे के करीब 50 की संख्या में पहुंचे कबाड़चोरों ने चलती मशीन का केबल काट लिया। इससे मशीन ठप हो गई। गार्डों ने एतराज किया तो पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर मेंटेनेंस विभाग के लोग पहुंचे तो उनके साथ मारपीट शुरू कर सामान लूट लिया। मामले की खबर किसी तरह सुरक्षा विभाग को दी गई। करीब आधे घंटे बाद सुरक्षाकर्मी पहुंचे, पास के ऊंचाईनुमा स्थल की आड़ लेकर चोरों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें भी कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हालात नियंत्रण में न आता देख सुरक्षाकर्मियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद चोर जंगल के रास्ते काटे गए केबल को लेकर भाग निकले। जंगल के आसपास सर्च अभियान भी चला लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उधर, मशीन के इंचार्ज एके तराई ने भी घटना की पुष्टि की। बताया कि स्थिति इतनी खराब हो चली है कि कर्मी रात्रिपाली में ड्यूटी पर जाने से कतराने लगे हैँ। इससे पहले बुधवार को चोरों ने ड्रिल मशीन और इससे तीन-चार दिन पहले शावेल मशीन का तार काट लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed