{"_id":"581b78264f1c1bc0324378c7","slug":"chatha-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय-खाय संग आज से सूर्य उपासना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय-खाय संग आज से सूर्य उपासना
सोनभद्र
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
ravi river
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्रों की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए माताएं नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से चार दिवसीय डाला छठ व्रत करेंगी। राबर्ट्सगंज स्थित विजयगढ़ तालाब, बढ़ौली गांव के शिव सरोवर, मेहुड़ी नहर पर साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा बभनी बंधे पर, विंढमगंज स्थित सततवाहिनी नदी, कोन स्थित पांडू नदी, चोपन स्थित सोन नदी, ओबरा स्थित रेणु नदी के किनारे छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ ही पूजन के लिए बेेदी बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
व्रत की तैयारियों को लेकर सूप, दउरी आदि सामग्री की खरीददारी भी की गई।बभनी: बभनी बंधे पर गुरुवार को छठ घाट की साफ-सफाई बीडीओ दिवाकर सिंह की देखरेख में कराई गई। एडीओ पंचायत प्रभाकर सिंह, सेक्रेटरी पार्थराज सिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।विंढमगंज: बुटबेढ़वा गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास स्थित सततवाहिनी नदी की साफ -सफाई कराई गई। सन क्लब के अध्यक्ष अछैबर केशरी ने बताया कि छठ पर्व पर 180 पंडाल बनाए जाएंगे। कोन: क्षेत्र के पांडु नदी पर ट्रैक्टर से तो कही जेसीबी मशीन से छठ घाट की साफ-सफाई कराई जा रही।
खेतकटवा प्रधान पति कृष्णानंद ने बताया कि नदी में पानी ज्यादा होने से छठ घाट की सफाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। कोन प्रधान कलावती देवी ने पांडु नदी पर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली नाली व सड़क की मरम्मत व सफाई में जुटी रही। चोपन: सोन नदी तट पर बने छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। ओबरा: रेणु नदी घाट पर छठ पूजन के लिए साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। उधर ओबरा में घाटों की व्यवस्था का जायजा गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी व वनिता मंडल ओबरा की अध्यक्ष पूनम तिवारी ने संयुक्त रूप से लिया। निरीक्षण के दौरान वनिता मंडल की सदस्य दिव्या मिश्रा, आरती सिंह, पुष्पा पांडेय आदि मौजूद रहीं।