फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chased encroachers

अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

Tue, 29 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 29 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chased encroachers
बाजारों में सड़क के किनारे अवैध ढंग से अस्थायी दूकान लगा कर आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय और क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा।
विज्ञापन



एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को सड़क खाली करने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज होगा।


जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल एसडीएम क्षेत्र के सभी नगर को अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया है। ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाए।
विज्ञापन



इसी क्रम में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे से राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक से पीएसी के साथ एसडीएम और सीओ ने सड़क के दोनों तरफ ठेला, खुमचा, गुमटी लगाने वालो हटवाना शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस के रुख को देख दूकानदार स्वंय दुकानों को हटाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कई दूकानदारों ने एसडीएम से कुछ दिनों की मोहलत गुमटी हटाने के लिए मांगा। लेकिन एसडीएम ने उन्हें सिर्फ 24 घंटे की ही मोहलत दी। बढ़ौली चौक से चंड़ी तिराहा तक अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने मेें नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार, प्रभारी कोतवाल यूपी यादव, चौकी इंचार्ज अवधनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed