फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Charan Singh's birth anniversary Money

चरण सिंह की जयंती मनी

Fri, 23 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 23 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 114वीं जयंती शुक्रवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। राजकीय उद्यान परिसर लोढ़ी में किसानों को डीएम सीबी सिंह ने सम्मानित किया। डीएम और एसपी लल्लन सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।

कहा कि चौधरी चरण सिंह की सोच थी कि जब देश का किसान तरक्की करेगा, तभी देश की तरक्की होगी। विकास का रास्ता खेत-खलिहानों व पगडंडियों से गुजरता है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर विशाल कुमार यादव, उप निदेशक कृषि जगदीश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुन्दरतम भट्टा, भूमि संरक्षण अधिकारी आरके सिंह, एपी यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य रविंद्र प्रसाद, सहायक निदेशक रेशम आरएल मौर्या, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसकेएस राजपूत आदि मौजूद रहे। वही समाजवादी पार्टी कार्यालय में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय यादव, गोपीनाथ गिरी, डॉ. गोपाल सिंह, अनिल यादव, हिदायत उल्ला खां, रामआसरे भारती आदि मौजूद रहे। दुद्धी: भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रामलोचन यादव, संचालन अनिल मिश्रा, डॉ. रामजीत यादव, डॉ. राम सेवक, डा.ॅ अजय कुमार, दीप नारायण, रमाकांत राय आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, डीएन सिंह कुशवाहा, गुरु गोपाल कुशवाहा, रविंद्र मौर्य, रामविलास, अमित पांडेय, चंद्रभान, हरिहर, धर्मराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed