फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Changing student preferences and

बदल रही विद्यार्थियों की पसंद और रुचियां

Sun, 29 Nov 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 29 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Changing student preferences and
तापीय परियोजना स्थित डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार को अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षण प्रक्रिया को सुगम बनाने और विद्यार्थियों के सीखने-समझने की क्षमता पर चर्चा की गई। इसके लिए विषय विशेषज्ञों की ओर से कई सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की पसंद, रुचियां भी बदल रही हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अनपरा परियोजना के महाप्रबंधक इं. एके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि साहित्यिक विषयों से जुड़े सेमिनार एक तरह से कार्यशाला का काम करते हैं। इससे जहां शिक्षण को प्रभावी बनाने के तरीकों की जानकारी मिलती है। वहीं शिक्षण सुगम और प्रभावी होने से विद्यार्थियों की बोधगम्यता बढ़ती है। डीएवी अनपरा के प्रधानाचार्य बीके सिंह, डीएवी बीना के प्रधानाचार्य एके सिंह ने कहा कि परिवेश बदल रहा है। उसी हिसाब से विद्यार्थियों की पसंद, रुचियां भी बदल रही हैं। इसको देखते हुए समय-समय पर शिक्षण के तरीके में भी बदलाव जरूरी है, ताकि पाठ्यक्रम में रुचि बकरार रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में पुस्तक वाचन, श्रवण और लेखन की प्रतिभा के विकास पर जोर देते हुए कहा कि इस पर सतत प्रयास बनाए रखने की जरूरत है। इसके बाद विशेष विशेषज्ञों ने संबंधित विषय के शिक्षकों को बारी-बारी से शिक्षण का तरीका सरल और सुगम बनाने के टिप्स सुझाए। वरिष्ठ शिक्षक अमरेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed