{"_id":"58cc22194f1c1b2d5a32a916","slug":"challenge-to-power-generation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उत्पादन को लेकर चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उत्पादन को लेकर चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नए बिजलीघरों की बढ़ती संख्या और भविष्य को लेकर बनती योजनाओं के बीच पब्लिक सेक्टर के सामने बिजली उत्पादन को लेकर चुनौती उत्पन्न हो गई है। निजी क्षेत्र की बिजली सस्ती होने के कारण केंद्रीय और राज्य सेक्टर की परियोजनाएं बिजली की खपत को लेकर अभी से जूझने लगी हैं। बाजार न मिलने के कारण लगातार थर्मल बैकिंग करनी पड़ रही है। इससे कुछ परियोजनाओं के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा होने लगा है।
केंद्रीय पुल सेक्टर और राज्यों के लोड डिस्पैच सेंटर उन्हीं परियोजनाओं की बिजली आपूर्ति के लिए ले रहे हैं, जिनकी बिजली सबसे सस्ती पड़ रही है। इसके चलते देश की अग्रणी कंपनी एनटीपीसी की कई परियोजनाओं को उत्पादन घटाना पड़ रहा है। सूबे में स्थित राज्य सेक्टर की परियोजनाओं में भी15 से 25 सौ मेगावाट तक थर्मल बैकिंग कराई जा रही है। इसके चलते 210 मेगावाट की पनकी परियोजना में दो माह से उत्पादन शून्य है। पारीक्षा की इकाइयों को बीच में दो दिन चलाने के बाद फिर से बंद कर दिया गया है। आंकड़े बताते हैं कि सिंगरौली में निजी क्षेत्र की सासन परियोजना की बिजली एनटीपीसी की परियोजनाओं से सस्ती पड़ रही हैं। इसके चलते एनटीपीसी की मदर यूनिट सिंगरौली और देश के सबसे बड़े विंध्याचल बिजलीघर को लगातार पूर्ण क्षमता से उत्पादन शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है। निजी क्षेत्र की ललितपुर और एनटीपीसी के ऊंचाहार की बिजली राज्य सेक्टर के पनकी, पारीक्षा से सस्ती होने के कारण इन दोनों परियोजनाओं में उत्पादन शून्य बना हुआ है। खुले बाजार में भी बिजली दर की प्रतियोगिता से सबसे सस्ती बिजली देने वाले अनपरा बिजलीघर और निजी क्षेत्र की लैंको को थर्मल बैकिंग से जूझना पड़ रहा है। इसके चलते कई परियोजनाओं के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है।