फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chairman inaugurated 120 meter CC road

Sonebhadra News: 120 मीटर सीसी रोड का चेयरमैन ने किया लोकार्पण

Fri, 14 Feb 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chairman inaugurated 120 meter CC road
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 23 निराला नगर में 120 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच की। ठेकेदार को निर्देश दिया कि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड 23 में पशु अस्पताल से प्राथमिक विद्यालय तक सीसी रोड का निर्माण 15वें वित्त अनटाइड ग्रांट मद से कराया गया है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत किया जा चुका है और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को कोई असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए विशेष पैकेज के तहत विकास कार्यों के लिए सरकार से बजट मांगा गया है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, सभासद उषा जैन, अनवर अली, धर्मराज जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed