फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   chaayat chunaav ke lie vaardon ka pariseeman aaj se

पंचायत चुनाव के लिए वार्डों का परिसीमन आज से

Fri, 04 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
chaayat chunaav ke lie vaardon ka pariseeman aaj se
सोनभद्र। जिले में दो नए ब्लाकों करमा और कोन के गठन के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार से आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पंचायत राज विभाग ने इसकी तैयारी बृहस्पतिवार को पूरी कर ली। इसके तहत चार से 11 दिसंबर तक वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान घोरावल ब्लाक में 144, राबर्ट्सगंज में 140 व चोपन में 61 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। इनके अलावा नगवां ब्लाक में 52, चतरा में 60, दुद्धी में 60, बभनी में 40 व म्योरपुर में 80 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। दो नए ब्लाकों के गठन और म्योरपुर की सात ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से व दो आंशिक रूप से अनपरा तथा रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल होने के बाद जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए वार्डों का नए सिरे से परिसीमन की कवायद की जानी है। खास तौर पर राबर्ट्सगंज की 27, घोरावल की 36, चोपन की 25 की ग्राम पंचायतें दोनों नवगठित ब्लाकों करमा व कोन में शामिल कर लिए जाने से परिसीमन का कार्य पूरा होने के बाद ही नए सिरे से वार्डों का गठन हो सकता है।
विज्ञापन

ज्ञात हो, नवगठित ब्लाक करमा में 63 और कोन में 31 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। दो नए ब्लाकों के गठन का सर्वाधिक असर घोरावल, राबर्ट्सगंज व चोपन ब्लाक पर पड़ा है। इन तीन ब्लाकों की ज्यादा ग्राम पंचायतें में नवगठित ब्लाकों में शामिल की गई हैं। इसके अलावा म्योरपुर ब्लाक की छह ग्राम पंचायतें डिबुलगंज, अनपरा, औड़ी, परासी, ककरी, गरबंधा, रेहटा अनपरा नगर पंचायत में पूर्ण रूप से और कुलडोमरी आंशिक रूप से शामिल की गई हैं। जबकि खाड़पाथर पूर्ण रूप से व मुर्धवा आंशिक रूप से रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह का कहना है कि चार दिसंबर से आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत चार से 11 दिसंबर तक वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण किया जाएगा। इसी तरह से 12 से 21 दिसंबर तक ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत के वार्डों के पुनर्गठन के लिए प्रस्तावित सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 22 से 26 दिसंबर तक वार्डों के पुनर्गठन के लिए प्रस्तावित सूची के मद्देनजर दावा तथा आपत्तियां ली जाएंगी। तत्पश्चात 27 दिसंबर से दो जनवरी 2021 तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद तीन से छह जनवरी तक वार्डों के गठन की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed