{"_id":"583f1b7c4f1c1b0e1ede6fda","slug":"centre-women-s-friendly","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार महिलाओं की हितैषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार महिलाओं की हितैषी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार महिलाओं की हितैषी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब में महिला सम्मेलन हुआ। इसमें मोदी सरकार को महिलाओं का हितैषी बताते हुए भाजपा के साथ खड़ा होने का संकल्प लिया गया। महिलाओं के हित में चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय ने कहा कि महिला सृष्टि की जननी के रुप में जानी जाती है, यह देश नारी तू नारायणी कि परंपरा पर चलता है, किंतु सत्ता और और राजनीति के आड़ में महिलाएं अपमानित हो रही है।
आज यूपी में में बहन, बेटिया सुरक्षित नही हैं। देश की मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण व उत्थान के लिये अनेकों कार्यक्रम व योजनाएं चलाई। सभी महिलाएं भाजपा और नरेंद्र मोदी के विचारों से सहमत हैं। यूपी में भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओ का सम्मान, विकास होना सुनिश्चित होगा। क्षेत्रीय महामंत्री अनिता सचान, मंत्री शारदा खरवार ने कहा कि जब नारीशक्ति के उत्थान, विकास कि बात होेती है तो राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने मे पीछे नही रहते। भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित है।
सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा का परचम पूरे प्रदेश मे लहरेगा। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुभाष गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है। यूूूपी में भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रहेगा।कार्यक्रम को मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिता सिंह, डा. रचना अग्रवाल, सुनिता पांडेय, सुमन केशरी, रजंना सिंह, मनीषा राय, किरन सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने किया।