फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrations everywhere to welcome the new year

नए वर्ष के स्वागत में हर ओर मना जश्न

Sat, 01 Jan 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Celebrations everywhere to welcome the new year
रौप पंचमुखी महादेव मंदिर में नव वर्ष पर पुजन अर्चन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
फोटो-
विज्ञापन

सुबह चॉकलेट और फूल दिया, शाम को डीजे पर थिरके
- नए साल के स्वागत के लिए जश्न में डूबा रहा हर कोई
- मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, बच्चों-युवाओं ने की खूब मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। नए वर्ष के स्वागत में शनिवार को हर कोई जश्न में डूबा रहा। सुबह चॉकलेट और फूल देकर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी तो शाम को डीजे की धुन पर थिरके। दिन भर पार्टी का दौर चला। पर्यटन स्थलों पर बच्चे, युवा और महिलाओं की टोलियां मस्ती में डूबी रहीं। बड़ी तादाद में लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भी नए वर्ष की खुशी बांटी। नए संकल्पों के साथ नए साल की शुरुआत की। कोरोना से बचाव की तमाम पाबंदियों का भी लोगों पर कोई खास असर नहीं दिखा।
शुक्रवार की देर शाम से ही नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों का क्रम शुरू हो गया था। होटल-रेस्टूरेंट के साथ ही घरों को आकर्षक ढंग से सजाकर लोगों ने पार्टी की। रात 12 बजे घड़ी की सुइयों के एक होते ही पटाखे फोड़कर लोगों ने नए वर्ष का स्वागत किया। चारों तरफ देर तक हैप्पी न्यू ईयर गूंजता रहा। एक-दूसरे को फोन और मैसेज कर भी लोगों ने बधाइयां दी। घरों के बाहर सड़क और गेट पर पेंटिंग व रंगोली बनाई गई। नव वर्ष के पहले दिन को शुभ बनाने के लिए सुबह होते ही लोग मंदिरों की ओर बढ़ गए। वहां विधि विधान से ईष्ट देव की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। नगर के संकट मोचन मंदिर, शीतला मंदिर, डाला स्थित वैष्णो मंदिर, घोरावल के शिव द्वार मंदिर, रेणुकूट के राधाकृष्ण मंदिर, शक्तिनगर के ज्वाला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दूर-दराज से लोगों ने पहुंचकर मंदिरों में शीश नवाया। उधर, पर्यटक स्थलों पर भी सैलानियों की भीड़ रही। सोन इको प्वाइंट, सोन पंप, पंचमुखी महादेव मंदिर, कंडा कोट, धधरौल बांध, विजयगढ़ किला, मुक्खा फाल सहित अन्य स्थानों पर परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर लोगों ने पिकनिक मनाया।
विज्ञापन

---
होटल-रेस्टूरेंट में चला दावतों का दौर
आमतौर पर नव वर्ष पर होटल-रेस्टूरेंट में देर रात तक पार्टियों का दौर चलता है। इस बार नाइट कर्फ्यू के चलते ज्यादातर लोगों ने घरों में ही देर रात तक पार्टी की। नव वर्ष के पहले दिन वह दोस्तों के साथ होटल-रेस्टूरेंट में पहुंचे। दिन भर एक-दूसरे को खाने-खिलाने में मशगूल रहे। ग्राहकों की रिझाने के लिए होटल-रेस्टूरेंट संचालकों ने भी खास इंतजाम किया था। रंग-बिरंगे गुब्बारों और बनावटी फूलों से पूरे परिसर की सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टूटा कोविड प्रोटाकाल, हिदायत देती रही पुलिस
कोरोना के फिर से बढ़ते असर के बावजूद लोग बेपरवाह रहे। नव वर्ष मनाने घरों से निकले लोग कोविड से बेफिक्र होकर मौज-मस्ती करते रहे। न तो किसी के चेहरे पर मास्क दिखा और न ही शारीरिक दूरी। हालांकि सभी स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही, मगर मौके की नजाकत भांपते हुए वह कार्रवाई की बजाय लोगों को हिदायत देती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed