फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrate the success of Chandrayaan-3 at Sonbhadra station

Sonebhadra News: सोनभद्र स्टेशन पर मनाइए चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न

Sun, 12 Nov 2023 07:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the success of Chandrayaan-3 at Sonbhadra station
सोनभद्र। यदि आपको चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाना है तो जिला मुख्यालय स्थित सोनभद्र रेलवे स्टेशन आइए। जहां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग और रॉकेट का कट आउट लगाया गया है। स्टेशन पर चंद्रयान के उड़ान के साथ भारत की अंतरिक्ष शक्ति को दर्शाता हुआ बना नया सेल्फी प्वाइंट यात्रियों को आकर्षित कर रहा है। कट आउट के साथ सेल्फी लेना यात्रियों के लिए नया अनुभव दे रहा है।
विज्ञापन

भारत को मिली उपलब्धियों से आम लोगों को रूबरू कराने के लिए देश के प्रमुख स्टेशनों पर थ्रीडी सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। ये नया भारत है स्लोगन के साथ बने सेल्फी प्वाइंट का उद्देश्य देश की स्वर्णिम यात्रा की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश से सभी प्रमुख स्टेशनों के साथ ही जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशनों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनभद्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भारत के विकास को प्रदर्शित करते प्रधानमंत्री के थ्रीडी कटआउट लगाया गया है। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री यहां प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी और फोटो ले सकते हैं। स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय के पास में नवंबर माह के शुरूआत में यह सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इसमें एक तरफ राष्ट्रीय ध्वज है, तो वहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े कटआउट के साथ रॉकेट का डिजाइन अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम को दर्शा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह शाम यहां सेल्फी लेने वाले यात्रियों की भीड़ जुट रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर बदलते भारत को दर्शाता सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है। यह न सिर्फ लोगों को भारत की उपलब्धि बता रहा है, बल्कि यात्रियों के लिए आकर्षक का केंद्र भी है। - अमित कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed