फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrate the festival with love, beware of those who spread hatred

Sonebhadra News: प्रेम के साथ मनाएं त्योहार, नफरत फैलाने वालों से सावधान रहें

Mon, 10 Mar 2025 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival with love, beware of those who spread hatred
सोनभद्र। दुद्धी के महिला थाना परिसर में सोमवार को होली व रमजान के मद्देनजर डीएम-एसपी ने शांति समिति की बैठक ली। सभी वर्गों से मिलकर त्योहार मनाने और अफवाहों से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, कन्हैयालाल अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडेय ने होली पर नगर में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मुस्लिम कमेटी के सदर कल्लन ख़ां सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी रमजान के अलग-अलग दिनों के कार्यक्रमों के बारे में बताया। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि एक-दूसरे के सहयोग के साथ त्योहार मनाएं। एक बजे तक रंग खेलें। दो बजे से नमाज अदा की जाएगी। सोनभद्र शांतिप्रिय जिला है। फिर भी आवांछनीय और नकारात्मक सोच के व्यक्तियों से होशियार रहने की जरूरत है। सभी धर्मों के पदाधिकारी अमन-चैन की मिसाल को कायम रखें। त्योहार पर बिजली, पानी, स्वास्थ्य की व्यवस्था पर भरपूर सहयोग मिलेगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। संयम के साथ होली का पर्व मनाएं। डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम निखिल यादव, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष संतू सरोज, चेयरमैन कमलेश मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed