फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrate festivals happily, police ready for your protection: DIG

खुशी से मनाएं त्योहार, आपकी सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद : डीआईजी

Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Celebrate festivals happily, police ready for your protection: DIG
सोनभद्र। दिवाली के त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इस संबंध में सोमवार को डीआईजी मिर्जापुर आरपी सिंह ने अपने कैंप कार्यालय पर सोनभद्र और भदोही के एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। लोगों को संदेश दिया कि खुशी से मनाएं त्योहार, आपकी सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान डीआईजी ने धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज को देखते हुए पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। चोरी, छिनैती जैसी वारदात रोकने के लिए बाजारों में सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती पर जोर दिया। उन्होंने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सराफा प्रतिष्ठानों और अन्य बाजारों में भीड़ के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वांछित व पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए। चोरी पर रोक लगाने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर वायरल खबरोंए गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के भी निर्देश दिए। ढाबाए होटल, बस स्टैंड सहित संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग के निर्देश दिए। कहा कि गाड़ियों को सही जगह खड़ा कराया जाए। अगर किसी तरह की शिकायत मिली तो संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed