फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CDO stopped salary of employees found absent

Sonebhadra News: अनुपस्थित मिले कर्मियों का सीडीओ ने वेतन रोका

Thu, 12 Sep 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
CDO stopped salary of employees found absent
दुद्धी। सीडीओ सौरभ गंगवार ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की सभी पत्रावलियों की जांच की। खामियां दूर करने का निर्देश दिया। एनआरएलएम कार्यालय में अनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों का वेतन रोकने की संस्तुति की। कार्यालय में कोई भी कर्मचारी या कंप्यूटर ऑपरेटर न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों में तीन ब्लॉक मिशन मैनेजर और दो ऑपरेटर शामिल हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय के सभी कक्षों, एडीओ पंचायत के कार्यालय का निरीक्षण किया। ब्लॉक परिसर में स्थित जर्जर भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बीडीओ व एडीओ पंचायत को सफाई व्यवस्था में सुधार करने को कहा। सफाई कर्मचारियों की ब्लॉक कार्यालय में ड्यूटी को लेकर कुछ लोगों ने सीडीओ से शिकायत की। इस पर बीडीओ व एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सभी सफाई कर्मी अपने गांव में सफाई कार्य तेजी से करें। किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डीडीओ शेषनाथ चौहान, बीडीओ राम विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed