फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CDO reviewed the progress made in the development work

सीडीओ ने की विकास कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा

Tue, 08 Dec 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
CDO reviewed the progress made in the development work
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्यदायी संस्थाओं पर शिथिल नियंत्रण रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए ठोस कदम उठायें। विभागों के निर्माण कार्य को कार्यदायी संस्था पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कराएं। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए संबंधित अधिकारी पूरी संसाधन से लगकर अपने कार्यों को पूर्ण करने में लग जाएं।
विज्ञापन

सीडीओ मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यक्रमों व मुख्यमंत्री के प्राथमिकता से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि किसी भी विभाग का कार्य करने में संबंधित विभाग की वजह से कार्य बाधित हो रहा हो तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूरा किया जाए। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल, जन शिकायती आदि का निस्तारण ससमय गुणवत्तापूर्वक किया जाय। विभिन्न योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश संबंधितों को दिये। जिले में स्थापित गौ-शालाओं की व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आरएस मौर्या, डीसी मनरेगा टीबी सिंह, अपर श्रमायुक्त सरजूराम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकरी ओपी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed