{"_id":"88ee56721e3c5f1c291dab27c0dba1a0","slug":"cc-cameras-will-monitor-counting-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आठोें ब्लाकों में सीसी कैमरे की निगरानी में रविवार को 67 न्याय पंचायत की 170 टेबुलों पर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वोटों की गणना शुरू होगी।
एक टेबुल पर क्षेत्र पंचायत तो दूसरे पर जिला पंचायत के लिए वोटों की गिनती होगी। ब्लाकों पर आरओ क्षेत्र पंचायत के विजयी प्रत्याशियोें और कलेक्ट्रेट में डीएम जीएस प्रियदर्शी जिला पंचायत क्षेत्र के जीतने वाले प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे।
सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतगणना स्थलों पर दंगा निरोधी व आधुनिक असलहों से लैस फोर्स तैनात की गई है।
मतगणना स्थलों पर मोबाइल, माचिस समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी के निर्देश पर शनिवार को सभी ब्लाकों में मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसकी मानिटरिंग सीडीओ महेंद्र सिंह और अपर जिलाधिकारी रामचंद्र करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया रविवार की सुबह आठ बजे से जिले के आठों ब्लाकों में 834 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के 33 पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी।
प्रत्येक न्याय पंचायत में दो टेबुल पर मतगणना होगी। उन्होंने बताया बभनी ब्लाक में पांच कमरों में दस टेबुल, चतरा में पांच कमरों में दस टेबुल मतगणना के लिए लगाए गए हैं।
चोपन में नौ कमरों में 18 टेबुल के अलावा दो टेबुल अतिरिक्त जुगैल व कोटा न्याय पंचायत के लिए लगा है। दुद्धी मेें आठ कमरे में 16 टेबुल, घोरावल में 14 कमरे में 28 टेबुल के अलावा सिरिसिया न्याय पंचायत के लिए दो टेबुल अतिरिक्त लगाया गया है।
म्योरपुर में आठ कमरे में 16 टेबुल और कुलडोमरी, जरहा के लिए दो अतिरिक्त टेबिल लगा है। नगवां में सात कमरे में 14 टेबुलों और राबर्ट्सगंज ब्लाक में 11 कमरे में 22 टेबुल पर गणना होगी।
यहां बट, सलखन और बढ़ौली न्याय पंचायत के लिए तीन अतिरिक्त टेबुल लगाए गए हैं। उधर एसपी रामलाल वर्मा के निर्देश पर सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
एसपी (नक्सल) रामयज्ञ यादव ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनात की गई है। कहा कि मतगणना स्थलों पर तैनात फोर्स को गणना में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है।