फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBSE : Yuvraj became topper in 10th class, proud of Soumya in 12th

दसवीं में टॉपर बने युवराज, 12वीं में सौम्या पर नाज

Sat, 23 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
CBSE : Yuvraj became topper in 10th class, proud of Soumya in 12th
रेणुकूट सीबीएसई के दसवीं के केसरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर के छात्र युवराज मिश्रा को मिठाई खि? - फोटो : SONBHADRA
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को घोषित सीबीएसई के नतीजों ने मेधावियों की झोली खुशियों से भर दी। रिजल्ट देखकर वह झूम उठे। जिले के अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है, लेकिन श्रेष्ठता सूची में ऊर्जांचल के बच्चों ने बाजी मारी है। इंटर में 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट जोसेफ स्कूल की सौम्या भगत अव्वल रहीं तो हाईस्कूल में रेणुकूट के केशरी देवी विद्या मंदिर के छात्र युवराज ने 99.4 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर बने। मेधावियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परिणम घोषित होने के बाद से सीबीएसई के नतीजों का इंतजार हो रहा था। देरी से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे तो परीक्षार्थियों की बेचैनी बढ़ रही थी। सबसे ज्यादा चिंतित वह बच्चे थे, जिन्हें अगली कक्षाओं में अन्यत्र दाखिला लेना था। पहले बृहस्पतिवार को ही रिजल्ट आने की चर्चा थी लेकिन पूरे दिन इंतजार के बाद भी मायूसी मिली। शुक्रवार को सुबह अचानक से पहले 12वीं और फिर 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए। विद्यार्थी वेबसाइट पर अपना नंबर सर्च करने में जुट गए। रिजल्ट देखकर मेधावियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। मनचाहे नंबर मिलने से आह्लादित बच्चों ने माता-पिता और परिवार के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। दोस्तों के साथ भी खुशियां साझा की। बच्चों की सफलता से अभिभावक और स्कूल प्रबंधन भी गदगद रहा।
विज्ञापन

प्रकाश जीनियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल: बारहवीं में वाणिज्य वर्ग से अभिषेक यादव (93) और विज्ञान वर्ग से दीपक कुमार सिंह (93) ने प्रथम स्थान पकिया। जतन सिंह (92), प्रियांशू अग्रवाल व शिवानी पाठक ने (90), प्रिया केशरी (89), चंदन गुप्ता (88), शिवांश पांडेय (87), अनस खान (86.4), मयंक कुमार गुप्ता (86.4), राहुल यादव (85.6), कशिश महफूज (84.8) ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा 21 छात्रों ने 80 से 85 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार यादव, विद्यालय के कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत कीनाराम सीनियर सेकेंड्री स्कूल: विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कुल 98 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई। निर्देशक डॉ. गोपाल सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दिया। अच्छे परिणाम का श्रेय प्रधानाचार्य राम प्रवेश मौर्या और शिक्षकों को दिया। बताया कि ोअनंत कुमार पटेल ने अंग्रेजी में 97 प्रतिशत के साथ कुल 93 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं रौनक ने फिजिक्स में 95 प्रतिशत, रविश कुमार अंग्रेजी में 97 फिजिक्स में 95 प्रतिशत, माधवी सिंह ने अंग्रेजी में 95 प्रतिशत व सिद्धान्त कुमार का बायोलाजी में 92 प्रतिशत रहा। कुल मिलाकर सिद्धान्त कुशवाहा ने 89 प्रतिशत हासिल किया, अनन्या ने 88 प्रतिशत, मुस्कान यादव ने 88 प्रतिशत, सात्विक ने 87 प्रतिशत, रजा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय के निर्देशक डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि हम केवल विद्यार्थियों में रटने का भाव न पैदा करके उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास को भी ध्यान देते हैं, जिससे विद्यार्थी की समझ बढ़े।
मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल: विद्यालय में इंटर की छात्रा समृद्धि चौरसिया ने 95, सत्यम सेठ 94, अमित कुमार 94 सहित कुल 16 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाया। हाईस्कूल में श्रीयुश गुप्ता को 98, हर्ष चौबे को 97, श्रृष्टि मौर्या को 96, अभय पांडेय 96, सिद्धार्थ तिवारी 96, अंशिका त्रिपाठी 96, भावेश उपाध्याय 96, प्रिंस चौरसिया 96 व प्रतीक कुमार 95 प्रतिशत सहित कुल 25 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया। प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक संजय कुमार पांडेय, विशेष पाठक, अमित पटेल, अमित त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, विनय केशरी, जय प्रकाश सिंह ने भी बच्चों को बधाई दी।
दिल्ली पब्लिक स्कूल: विद्यालय में दसवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आदर्श सिंह को सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक मिले। इसके अलावा नितिन कुमार तिवारी व समृद्धि को 88.2, नीरज सिंह को 85.8, दीपक कुमार को 82.2, मरियम नूर को 81 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
सनबीम स्कूल:: दसवीं में छात्रा अदिति सिंह ने 96.4, श्रेया शुक्ल 95.6, श्रेया पांडेय 93.2, शिवानी सिंह 93.2, सोहेल खान 92.4, आर्यन पांडेय 92.2, अंजलि मौर्या 92, मुस्कान सिंह 92, अंजलि जैसवार 90.4, अर्पिता जायसवाल ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं 12वीं में सुधांशु सिंह 94.6, जागृति मिश्रा 91.6, अर्पित मिश्रा 89.6, आर्या श्रीवास्तव 89, सिद्धार्थ सिंह को 89.2 प्रतिशत अंक मिले। विद्यालय केनिदेशक मुकेश सिंह, संदीप चौरसिया व रितेश चौरसिया ने छात्रों कोबधाई दी।

स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल: दसवीं कक्षा में दिशा गुप्ता और दीपक कुमार ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय में पहला स्थान पाया। अनन्या शुक्ल को 94.4, रियांशु कुमार 92.8 प्रतिशत अंक मिला। बारहवीं में आलोक कुमार शुक्ल को 88.2, आदित्य सौरभ ने 85 व आदित्य ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानंद ने सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले बच्चों को बधाई दी। प्रधानाचार्य एके वर्मा, शिक्षक मनोज राय, प्रदीप शुक्ल, आरके शर्मा आदि ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राबर्ट्सगंज एमवीएम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट नेट पर देखते छात्र-छात्राए?

राबर्ट्सगंज एमवीएम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट नेट पर देखते छात्र-छात्राए?- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज प्रकाश जीनियस सीनियर सेक्रेंडी स्कूल में खुशी का इजहार करते सीबीएसई बोर्ड के सफल छा

राबर्ट्सगंज प्रकाश जीनियस सीनियर सेक्रेंडी स्कूल में खुशी का इजहार करते सीबीएसई बोर्ड के सफल छा- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed