फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBSE exam held under tight security on first day

Sonebhadra News: संशोधित... पहले दिन कड़ी सुरक्षा में हुई सीबीएसई की परीक्षा

Sat, 15 Feb 2025 08:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
CBSE exam held under tight security on first day
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।। पहले दिन दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी भाषा की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जबकि अनपरा क्षेत्र में छह केंद्र हैं। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनबीम स्कूल, स्वामी हरसेवानंद स्कूल और सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल। पहले दिन डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र पर दसवीं कक्षा के 392 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

रेणुकूट, अनपरा, रेणुसागर, शक्तिनगर, बीजपुर और ओबरा में भी सीबीएसई परीक्षा के केंद्र स्थापित किए गए हैं। अनपरा नगर स्थित हिंडाल्को रेणुसागर परियोजना के आवासीय परिसर में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।सीबीएसई के नोडल एसके सिंह ने बताया कि यहां डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा, ककरी और बीना के हाईस्कूल के 260 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि इंटरमीडिएट में 245 परीक्षार्थी शामिल हुए। एनसीएल बीना परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर और संत फ्रांसिस स्कूल के हाईस्कूल के 193 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि इंटरमीडिएट के 12 परीक्षार्थी शामिल हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले दिन की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

शक्तिनगर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन शनिवार को दो सेंटरों पर तीन छात्रों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल व केंद्रीय विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संत जोसेफ स्कूल में तीन स्कूलों का सेंटर विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर, लायंस स्कूल शक्तिनगर, केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर का सेंटर है वहीं केंद्रीय विद्यालय में डीएवी खड़िया, संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर का सेंटर है।

संत जोसेफ स्कूल में कुल 177 छात्र-छात्राओं का पंजीयन में 176 छात्र उपस्थित रहे। इसमें विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का एक छात्र अनुपस्थित रहा। इसी तरह केंद्रीय विद्यालय में 242 छात्र छात्राओं के पंजीयन के सापेक्ष 240 छात्र उपस्थित रहे। यहां दो छात्रों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। इसमें डीएवी स्कूल खड़िया का एक छात्र और संत जोसेफ स्कूल का एक छात्र की अनुपस्थिति रहा। परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed