फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBI caught UBI clerk taking bribe of Rs 18 thousand

Sonebhadra News: सीबीआई ने यूबीआई के लिपिक को 18 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Fri, 22 Sep 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
CBI caught UBI clerk taking bribe of Rs 18 thousand
सोनभद्र। सीबीआई लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को यूबीआई की राबर्ट्सगंज शाखा में तैनात लिपिक को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लोन स्वीकृत कराने के बदले यह राशि मांगी गई थी। देर शाम टीम आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। टीम ने शाखा परिसर से कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। कुछ कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए ले गई। सीबीआई की जांच को लेकर घंटों अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम दोपहर बाद अचानक सिविल लाइन रोड स्थित यूबीआई शाखा पहुंची। दो इनोवा से पहुंचे आठ-दस की संख्या में टीम ने बैंक में मौजूद सभी ग्राहकों को बाहर निकालकर गेट को अंदर से बंद करा दिया। शाम करीब साढ़े सात बजे तक टीम शाखा परिसर में छानबीन करती रही। इस बीच सूचना पाकर सीओ सिटी राहुल पांडेय, सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी बैंक शाखा पहुंचे। सीओ ने बताया कि किसी ने बैंक के लिपिक की ओर से लोन के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की थी। लखनऊ के हजरतगंज में सीबीआई के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसी मामले में सीबीआई की टीम इंस्पेक्टर आशीष सिंह के नेतृत्व में बैंक शाखा पहुंची है। सीओ ने बताया कि सीबीआई टीम ने बैंक के लिपिक मनीष अग्रवाल को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम उसे अपने साथ ले गई है। छानबीन सीबीआई अपने स्तर से ही कर रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर कांड के बाद सतर्क रही पुलिस
हाल ही में मिर्जापुर में एक्सिस बैंक के कैश वैन से लूटकांड की घटना के बाद पुलिस अलर्ट है। सीबीआई की टीम बैंक में आने की सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने यह पुष्ट किया कि जांच करने वाले लोग वास्तव में सीबीआई से ही हैं या कोई अन्य तो नहीं। पहचान स्पष्ट होने के बाद बैंक शाखा के बाहर सुरक्षा बढ़ाते हुए छानबीन में सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed