फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBI caught inspector taking bribe, also checked office papers

सीबीआई ने रिश्वत लेते निरीक्षक को पकड़ा, ऑफिस के कागजात भी खंगाले

Fri, 08 Apr 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
CBI caught inspector taking bribe, also checked office papers
सीबीआई जबलपुर की टीम ने बृहस्पतिवार की रात एनसीएल निगाही क्षेत्र स्थित सीएमपीएफ कार्यालय में छापेमारी कर रिश्वतखोर निरीक्षक को पकड़ लिया। देर रात तक सीबीआई टीम ने सीएमपीएफ दफ्तर के कागजात खंगाले। टीम की मौजूदगी की सूचना से कोयला क्षेत्र में खलबली मच गई और जिम्मेदार अफसरों के मोबाइल बंद हो गए।
विज्ञापन

कोल कंपनी का एक कर्मचारी सीएमपीएफ का करीब 59 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए दफ्तर का काफी समय से चक्कर लगा रहा था। रकम रिलीज करने के एवज में कर्मी से एक लाख रुपये की मांग की गई था। नाराज कर्मचारी ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। टीम ने मांगे गए रिश्वत के दस हजार रुपये संग सीएमपीएफ के निरीक्षक राजेश रंजन को रंगे हाथ दबोच लिया। टीम की कार्रवाई देर रात तक चली। इस दौरान भविष्य निधि कार्यालय के कागजात खंगाले गए। टीम के हाथ क्या लगा यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि कार्यालय से जुड़ी कई गड़बड़ियां पकड़ में आईं हैं। सीएमपीएफ कार्यालय में भ्रष्टाचार को मुद्दा बना कर 24 मार्च को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी के बाद से पूरी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। कार्रवाई तब हुई है, जब कोल इंडिया के कर्मचारी सीएमपीएफ का करीब सात सौ करोड़ रुपये डूबने का आरोप लगा। यह राशि दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में जमा कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed