फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cat Markundi sealed five crusher plant

बिल्ली मारकुंडी में पांच क्रशर प्लांट सील किए

Sat, 07 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 07 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार को प्रदूषण विभाग के साथ प्रशासनिक अमले ने क्रशर प्लांटों की जांच की। इस दौरान ओबरा और डाला में पांच क्रशर प्लांटों पर भारी कमियां मिलीं। बिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रघुवंशी स्टोन और रासपहाड़ी क्षेत्र स्थित कमाख्या स्टोन क्रशर प्लांट और डाला में पंकज स्टोन प्रो. मनीष सूद, युनाइटेड स्टोन क्रशर प्रो. शिवलखन सिंह, रजा सेवा समिती प्रो. एसएच खान के क्रशर प्लांट को सील कर दिया गया।
एसडीएम सदर अशोक कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी गिरीश वर्मा ने खनन विभाग, वन और बिजली विभाग की टीम के साथ क्रशर प्लांटों की जांच की। बताया कि ओबरा में दो क्रशर प्लांट प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की अनदेखी करते हुए  पाए गए। नियमानुसार पानी का छिड़काव, टीनशेड लगाना, पक्का रास्ता, पेड़-पौधे लगाना, चहारदीवारी निर्माण में से एक भी सुविधा मौजूद नहीं थी। मगर दोनों के वहां जांच में कमियां ही कमियां मिली। इसी तरह डाला में भी तीन क्रशर प्लांट में कमियां मिली। खनन क्षेत्र क्रिटकली पोल्युटेड एरिया में आता है, प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्रशर  मालिकों ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं नियम विरुद्ध क्रशर प्लांटों पर डोलो स्टोन पत्थरों को एकत्र किया गया था।
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्रशर प्लांटों की निगरानी डाला चौकी को दे दी गई है। कहा कि प्रदूषण को लेकर पूरे खनन क्षेत्र में लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। मानक न पूरा पाए जाने  पर क्रशर प्लांटों को तत्काल सील करेंगे। टीम में नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह,  खनन सर्वेयर राजनाथ प्रजापति, संतोष पाल, वेदप्रकाश शुक्ला, एसडीओ एके सिंह, वन विभाग के रेंजर  महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed