{"_id":"6aa833f96912c91efe0d0a95","slug":"cash-and-jewelry-swindled-from-gujarat-youth-under-the-pretext-of-marriage-one-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-153021-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गुजरात के युवक से शादी के नाम पर ठगे नकदी-जेवरात, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गुजरात के युवक से शादी के नाम पर ठगे नकदी-जेवरात, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन गैंग ने शादी के नाम पर गुजरात के रहने वाले एक व्यक्ति से एक लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरातों की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। एसपी के निर्देश पर रविवार को तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी का बीनएनएस की धाराओं के तहत चालान कर दिया गया।
बनासकाठा (गुजरात) जिले के पालनपुर थाना क्षेत्र के कोटड़ा चिवासिनी निवासी राजेश ने पुलिस को भेजी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़री निवासी अशोक गुप्ता के जरिये मधु पांडेय और नेहा पांडेय से संपर्क हुआ। शादी की बात तय होने पर से राबटर्सगंज बुलाया गया। यहां एक मंदिर में उसकी शादी रचाई गई। बिचौलिया का काम करने के नाम पर एक लाख रुपये लिए गए। जिस युवती से शादी कराई गई है, उसे उसने पायल बिछिया और अंगूठी प्रदान की। शादी के बाद विदाई के समय दुल्हन बनी युवती भाग गई। पीड़ित ने जब इस पर एतराज जताया तो उसे धमकी दी जाने लगी।
प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने बताया कि लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार की रात दरमा पहाड़ी मोड़ से अशोक को गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। शेष आरोपियों और गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।