फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case will be registered against those selling

Sonebhadra News: चोरी-छिपे शराब बेचने वालों पर दर्ज होगा केस

Wed, 01 Mar 2023 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Case will be registered against those selling
सोनभद्र। होली को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पर्व से जुड़े पुराने विवादों की जानकारी लेते हुए सभी से सतर्क रहने और भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। डीएम ने त्योहार के दौरान पानी, बिजली, सफाई सहित अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था बेहतर रखने के साथ ही चोरी-छिपे शराब बेचने वाले पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि होली पर किसी भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं की जाएगी। पर्व के दौरान किसी प्रकार की विवाद की संभावना प्रतीत हो तो तत्काल जिला प्रशासन व पुलिस को अवगत कराएं, जिससे समय रहते हुए उसे रोका जा सके। उन्होंने इस दौरान प्रभारी सीएमओ और सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला संयुक्त चिकिल्सालय सहित सभी सीएचसी-पीएचसी पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दें।
विज्ञापन

पर्व के दिन दुर्घटना वाले स्थलों को चिन्हित करते हुए वहां एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित कराई जाय, जिससे कोई भी दुर्घटना होने पर तत्काल व्यक्ति को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान उन्होंने डीपीआरओ और सभी ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही पानी की उपलब्धता भी होली के दौरान सुनिश्चित कराएं। होली के दौरान पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। लिहाजा इसकी पूर्व तैयारी कर लें। उन्होंने एक्सईएन बिजली को भी पर्व के दिन आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा। सभी एसडीएम और सीओ को भ्रमणशील रहते हुए होलिका दहन स्थल और जमीन संबंधी विवाद के मामले को समय रहते सुलझाने को कहा, ताकि पर्व के दौरान किसी विवाद की संभावना न रहे। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि टीम बनाकर शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण करा लें। अवैध व मिलावटी शराब की बिक्री पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण लगाई जाय। चोरी-छिपे शराब बेचने वाले पर केस दर्ज कर कार्रवाई करें। बैठक में एसपी डॉ यशवीर सिंह, एडीएम सहदेव मिश्र, एएसपी कालू सिंह, सीओ शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed