फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered for killing BGR manager

बीजीआर के मैनेजर पर जान से मारने का मामला दर्ज

Wed, 25 Nov 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Case registered for killing BGR manager
अनपरा। एनसीएल की बीना परियोजना में ओबी (ओवर बर्डेन) का कार्य करा रही संविदा कंपनी बीजीआर के मैनेजर पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी के मामले में स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सोमवार की मध्य रात्रि बीजीआर कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत कार्तिकेय सिंह ने औड़ी निवासी हरविक्रम जीत सिंह सोढ़ी को फोन कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर मंगलवार को पीड़ित ने अनपरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी थी। शिकायत पर अनपरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत व मोबाइल रिकार्डिंग के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed