फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against the accused youth who forcibly married a girl student

छात्रा से जबरन शादी करने वाले आरोपी युवक पर केस दर्ज

Thu, 09 Dec 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Case registered against the accused youth who forcibly married a girl student
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की तहरीर पर उसके साथ जबरदस्ती शादी कर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने तहरीर के माध्यम से अवगत कराया है कि कुछ माह पूर्व उसका एक परिचित युवक उसे नौकरी का झांसा देकर कार में बैठाकर ले गया। अयोध्या में युवक ने जबरदस्ती उसके साथ शादी की। इसके बाद वह अपने घर मध्य प्रदेश के जयंत में ले जाकर रखा। उसका आरोप है कि युवक उसके इच्छा के विपरीत उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पूर्व वह युवक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची। पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अरविंद, उसकी मां समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed