{"_id":"65fc479abee85d812d0a9139","slug":"case-registered-against-husband-mother-in-law-and-father-in-law-in-sonbhadra-kotwali-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: पति की पिटाई से पत्नी का गर्भपात, दी थी धमकी, मायके से बाइक लेकर नहीं आई तो...; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: पति की पिटाई से पत्नी का गर्भपात, दी थी धमकी, मायके से बाइक लेकर नहीं आई तो...; FIR दर्ज
Thu, 21 Mar 2024 08:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 08:17 PM IST
सार
Sonbhadra News: बीते रक्षाबंधन के दिन मायके जाकर भाई को राखी बांधने की बात कही तो ससुर ने पति को उसे घर से निकालने के लिए भड़काया। इस पर पति ने उसके पेट में जोरदार प्रहार किया। पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के वार गांव में दहेज के लिए पिटाई से महिला के गर्भपात होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी पति, सास और ससुर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मई 2022 में उसकी शादी वार गांव निवासी सूरज गुप्ता से हुई थी। शादी में लाखों के उपहार के बाद जब वह अपने पति के घर गई तो सब ठीक था। तीन माह बाद विदा होकर दोबारा जाने के बाद कम दहेज का ताना मारने के साथ ही दहेज की मांग की जाने लगी। महंगी बाइक की मांग करते हुए आए दिन उत्पीड़न और मारपीट शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, बीते रक्षाबंधन के दिन मायके जाकर भाई को राखी बांधने की बात कही तो ससुर ने पति को उसे घर से निकालने के लिए भड़काया। इस पर पति ने उसके पेट में जोरदार प्रहार किया। पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया। उसे बिना बाइक लिए घर आने पर जलाने और पति की दूसरी शादी की धमकी दी जा रही है। मामले में महिला थाना पुलिस ने पति सूरज, सास पुष्पा और ससुर महेश गुप्ता पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन