फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against four people

चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four people
रेणुकूट। पिपरी नगर में जीआईसी फील्ड के समीप 4 दिनों पूर्व एक अध्यापक द्वारा किए गए आत्महत्या के मामले में मिले सुसाइड नोट के आधार पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि मृतक शिक्षक के घर में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्हें विद्यालय के ही 4 शिक्षक आए दिन प्रताड़ित करते थे जिसके कारण मजबूरी में उन्हें आत्महत्या करना पड़ रहा है। सुसाइड नोट में उन्होंने विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अनुज श्रीवास्तव, हिंदी शिक्षक हरेंद्र नारायण राय, संगीत शिक्षक सुरेंद्र कुमार पाठक और खेल शिक्षक सतेंद्र श्रीवास्तव पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक अनुराग पांडेय के पिता सुभाष चंद्र पांडेय की तहरीर पर उक्त चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed