{"_id":"66327bd60e46f8f2c4005bf1","slug":"case-registered-against-eight-including-two-crusher-plant-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-112538-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो क्रशर प्लांट मालिक समेत आठ पर केस दर्ज, तीन ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो क्रशर प्लांट मालिक समेत आठ पर केस दर्ज, तीन ट्रक सीज
विज्ञापन
सोनभद्र। संयुक्त टीम ने तीन ट्रकों को बिना परमिट के परिवहन के आरोप में पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात क्रशर मालिकों समेत आठ लोगों पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।
पुलिस को दी गई दाे अलग-अलग तहरीर में खनिज मोहर्रिर सुनील कुमार ने बताया कि वे संयुक्त टीम के साथ मंगलवार को बैरियर पर जांच कर रहे थे। पहले मामले में एक टीपर बिना जांच के भागने लगा। पीछा कर पकड़ा गया। चालक भोनू ने बताया कि वे बिना परमिट के डाला क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड कर आ रहा है।
दूसरे मामले में नई बाजार में एक ट्रक को पकड़ा गया। इस ट्रक का चालक सरईगढ़ निवासी संदीप कुमार ने बताया कि ट्रक मालिक मारकुंडी निवासी सलाउद्दीन के कहने पर डाला स्थित एक क्रेशर प्लांट से बिना परमिट गिट्टी लोड किया गया था।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने चालक भोनू, चालक संदीप, वाहन स्वामी लोहरा निवासी आलोक, मारकुंडी निवासी सलाउद्दीन और दो क्रशर मालिकों पर गिट्टी चोरी, खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वहीं जेष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर बिना परमिट गिट्टी परिवहन में अज्ञात चालक और मालिक पर केस किया है। इस तरह तीन ट्रकाें को सीज करने के साथ ही दो चालकों को भी हिरासत में लिया है।