फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of rebellion against many including Dhaba owner

ढाबा मालिक समेत कई के खिलाफ बलवा का केस

Thu, 04 Nov 2021 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Case of rebellion against many including Dhaba owner
सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में स्थित एक ढाबा पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल उत्कर्ष पांडेय की तहरीर पर ढाबा संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज के टैगोर नगर निवासी वादी का कहना है कि 31 अक्टूबर की रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच अपने साथियों के साथ खाना खाने श्रद्वा सबुरी ढाबा पर पहुंचा। उनका आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ढाबा संचालक अपने साथियों के ऊपर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि घायल उत्कर्ष की तहरीर पर ढाबा मालिक विनोद जायसवाल, मैनेजर मनू भारद्वाज और 5-6 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि विवेचना के दौरान जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed