फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of harassment against six including Lekhpal

लेखपाल समेत छह के खिलाफ उत्पीड़न का केस

Sat, 04 Sep 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Case of harassment against six including Lekhpal
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को लेखपाल, उसकेे माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने पीड़िता प्रियंका की तहरीर पर की है। पीड़िता ने पति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मुकदमा कायम करने के बाद पुलिस विवेचना करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राबर्ट्सगंज नवीन मंडी समीप के रहने वाली प्रियंका चौबे पुत्री स्व. गंगा प्रसाद चौबे की शादी मझिगांव मिश्र गांव निवासी अजीत मिश्रा के बेटे सर्वजीत मिश्रा के साथ दिसंबर 2020 में हुई थी। सर्वजीत लेखपाल हैं और उनकी तैनाती सदर तहसील क्षेत्र में है। प्रियंका का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और दहेज में पांच लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी। आरोप है 21 अगस्त की रात उसकी पिटाई की गई और उसे चार से पांच दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस बीच यह अफवाह फैलाई गई कि वह कहीं भाग गई है। 26 अगस्त की भोर में उसके साथ मारपीट करने के बाद रेलवे फाटक पर ले जाकर छोड़ दिया गया। प्रभारी कोतवाल विद्या सागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति सर्वजीत मिश्रा, ससुर अजीत मिश्रा, सास उत्तमा देवी, ननद कोमल देवी, कीर्ति देवी, मनोज दुबे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। वहीं कुछ दिन आरोपी पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर जेवर और रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। लेखपाल के प्रार्थना पत्र की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed