फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of dowry harassment against seven people including husband, mother-in-law and father-in-law

Sonebhadra News: पति, सास-ससुर समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sun, 20 Jul 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Case of dowry harassment against seven people including husband, mother-in-law and father-in-law
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में रविवार को सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2018 में दसवार थाना माड़ा प्रयागराज निवासी सुधीर मिश्रा से हुई थी। शादी में नकदी और आभूषण दिए गए थे। शादी के बाद से ही कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसमें पति सुधीर मिश्रा, ससुर रमाशंकर, सास प्रभावती, ननद बबिता, संध्या, जेठ अवधेश और जेठानी जानकी शामिल थे। उन्होंने करीब नौ माह पूर्व घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed