फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against three including nephew

भांजे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Nov 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including nephew
सोनभद्र। घरेलू विवाद में चाकू से वार कर मामा को लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भांजे समेत तीन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन एक भी हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के बेलकप गांव निवासी अमरजीत छपका गांव में किराए के मकान में आभूषण मरम्मत करने का काम करते हैं। अमरजीत ने तहतरीर में बताया कि रविवार की शाम छह बजे घरेलू विवाद को लेकर आपस में समझौता हो रहा था। उसी दौरान विपक्षीगणों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। दिलीप ने चाकू निकाल कर चेहरे पर वार कर दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए। चौकी पुलिस ने बताया कि घायल की तहरीर पर केकराही गांव निवासी दिलीप और उसक भाई विनोद और मानपुर निवासी राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल का रिश्ते मेें दिलीप भांजा लगता है। कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed