फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against those who besieged Jugail police

Sonebhadra News: जुगैल थाने का घेराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज, छापा

Fri, 24 Feb 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against those who besieged Jugail police
सोनभद्र। जुगैल थाना पुलिस ने थाने का घेराव करने वालों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद सोनकर की तहरीर पर नौ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन महिला समेत छह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं शुक्रवार को पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जुगैल समेत अन्य गांवों में छापा मारने में जुटी रही।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की शाम कुछ ग्रामीण जुगैल थाने के बाहर एकत्र होकर अगोरी क्षेत्र में संचालित बालू साइट पर चल रही मशीनों को बंद कराकर श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन नाराज लोग मानने को तैयार नहीं थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू किया तो अधिकांश इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने कईयों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद सोनकर ने बताया कि उनकी तहरीर पर नौ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कहा कि नामजद तारकेश्वर गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता, रमेश गोंड, सुनीता देवी, सुगवंती और मालती को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। कहा कि फरार आरोपियों की तलाश में जुगैल समेत अन्य जगहों पर छापा मारने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed